मनिहारी पंचायत उपचुनाव: नामांकन के अंतिम दिन तक 15 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे, 9 जुलाई को होगा मतदान।
|मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड में शुक्रवार को पंचायत उपचुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि तक कुल 15 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 8, पंच सदस्य के लिए 3 एवं सरपंच पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चे दाखिल किए।वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए फतेहनगर वार्ड संख्या7, मनोहरपुर वार्ड संख्या 9, कुमारीपुर वार्ड 13 से कुल 8 ने नामांकन किया।पंच पद के लिए नारायणपुर वार्ड संख्या 16 से 2 एवं वार्ड संख्या 5 से 1 प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। दिलारपुर पंचायत में सरपंच पद के लिए कुल 4 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार ने बताया कि 21 से 23 जून तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 25 जून नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। वैध प्रत्याशियों के बीच 26 जून को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह,बीडीओ सनत कुमार , पंचायती राज पदाधिकारी सोनु गुप्ता और सहायक अनुमंडल निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश रंजन ने मेदनीपुर कन्या मध्य विद्यालय और उत्तरी काटाकोस के पंचायत भवन स्थित मतदान केंद्रों का जायजा लिया। बताया कि प्रत्येक बूथ पर 1200 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।मतदान 9 जुलाई को कराया जाएगा तथा मतगणना 11 जुलाई को होगी।
More Stories
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
।50 रिक्त डीलर पदों पर पारदर्शी तरीके से होगी बहाली, 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि। मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)...
UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट विद्यार्थियों व अभिभावकों को किया गया सम्मानित
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय...
पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आजजगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में होगा आयोजन, ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
डेस्क (हसनगंज) जगरनाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज पंचायत भवन प्रांगण में विशेष ग्रामसभा का आयोजन...
