मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: शराब पीकर हंगामा करने वाले 4 गिरफ्तार, NBW वारंटी भी भेजा गया जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्राम कलीगंज चौक के पास ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई।गिरफ्तार आरोपियों में सुरेश सिंह उम्र 58 वर्ष पिता स्वर्गीय बैजनाथ सिंह निवासी मेदरनीपुर, शोख गुलफ़राज उम्र 18 वर्ष पिता शोख सकुर निवासी बोगलागढ़ केलाबाडी, दिलीप मराणडी उम्र 22 वर्ष पिता मरांग मराणडी निवासी ओलीपुर और बाबूलाल मराणडी उम्र 22 वर्ष पिता रेघा मरागडी निवासी शिमरतल्ला शामिल हैं। सभी मनिहारी थाना क्षेत्र के निवासी हैं।इस संबंध में मनिहारी थाना कांड संख्या–309/26 दिनांक–21/07/26 धारा 37 बिहार निषेध एवं उत्पाद अधिनियम दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।वहीं विशेष छापामारी के क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंट में फरार चल रहे अभियुक्त मिथिलेश पासवान उर्फ डिस्को पिता फकीर पासवान निवासी नवाबगंज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
