May 30, 2026

मनिहारी पुलिस ने समकालीन अभियान में तीन एनबीडब्ल्यू वारंटियों को दबोचा।

Read Time:1 Minute, 15 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोहरपुर निवासी समीम (52 वर्ष) एवं एजारूल (51 वर्ष), पिता–सज्जाद अली, तथा नाया टोला वार्ड संख्या 02 निवासी उमेश महतो, पिता–शिवरतन महतो के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि इन सभी के खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत था। विशेष छापामारी के क्रम में इन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। इस अभियान में मनिहारी थाना अध्यक्ष पंकज आनंद,सहायक थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, एसआई अजीत कुमार चौधरी तथा एएसआई अरुण कुमार राम, पीएसआई अमित कुमार, पीएसआई सत्यम ने किया।

Previous post सांसद तारिक़ अनवर के प्रयास से कई ट्रेनों का ठहराव
Next post सनातन भागवत परिवार की ओर से निकाली गई कलश शोभायात्रा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial