मनिहारी पुलिस की शराब के बाद अवैध खनन पर कार्रवाई, सफेद बालू लदे ट्रैक्टर जब्त।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना पर मध्य रात्रि के करीब अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की है। सहायक थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दिलारपुर पंचायत के गंगा किनारे क्षेत्र से सफेद बालू का अवैध खनन हो रहा है, जहां त्वरित कार्रवाई करते हुए मध्य रात्रि को सफेद बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त कर मनिहारी थाना लाया। मौके से चालक फरार हो गया। एडिशनल एसएचओ ने कहा कि कोई भी अवैध खनन व उसमें संलिप्त सहयोगी बख्शे नहीं जाएंगे। सूचना पर पहुंची खनन पदाधिकारी नेहा कुमारी ने दंड स्वरूप 107350/रुपए का चालान काटा। राजकुमार ने कहा की डीटीओ को भी प्रतिवेदन भेजेंगे। मालूम हो कि खनन संबंधी जीतने की अनुमति ली जाती है उससे कई गुना ज्यादा माफिया द्वारा खनन चोरी छिपे की जाती है। गंगा क्षेत्र पर वैज्ञानिकों ने भी कहा है की रेत खनन से नदी तलहटियों की भू आकृतिय संरचनाओं में बदलाव व प्रजनन क्षेत्र में अवरोध और आत्मरक्षा के लिए जलजीव के छुपने के क्षेत्र पर संकट आ गया है। नदियों की वनस्पति भी रेत खनन से प्रभावित होती है। नदियों और पर्यावरण के लिए रेत के महत्व को स्वीकार करते हुए अदालतों और सरकारी मानकों ने भी पर्यावरण हित में रेत खनन को नियमित व कई जगहों पर प्रतिबंध किया है। निर्देशों में साफ कहा गया है कि पुलों और आवासीय नगरों व बस्तियों के पास रेत खनन न हो।
More Stories
जमीन विवाद में मां की मौत, बेटे-बहू पर हत्या का आरोप
मनोरंजन साह (बारसोई) जमीन विवाद में 65 वर्षीय कालो देवी की मौत से बारसोई प्रखंड की बासगांव पंचायत अंतर्गत नंदाल...
दुर्गा पूजा को लेकर बारसोई पुलिस अलर्ट, असमाजिक तत्व पर रहेगी नजर
मनोरंजन साह ( बारसोई) बारसोई दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बारसोई थाना परिसर...
तिनकौड़िया पूरब टोला विद्यालय में मनाया गया आरटीआई दिवस
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) नया प्राथमिक विद्यालय, तिनकौड़िया पूरब टोला में सोमवार को सूचना का अधिकार (आरटीआई) के 21 वर्ष...
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देश पर 67-मनिहारी (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में...
16 दिन तक बेटे के फोन का इंतजार करती रही मां, तस्वीर देखते ही फूटा दर्द।
मो0 काजु ( फलका) रोजी-रोटी के लिए पुणे निकले युवक की मौत की आशंका से बरेटा गांव में मातम पसर...
पटवा लदा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत, तीन घायल। कुसियारी के पास हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
मो0 काजु ( फलका ) पोठिया थाना क्षेत्र के कुसियारी गांव के समीप शनिवार को पटवा लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर...
