November 2, 2026

अवैध मिट्टी खनन के विरूद्ध मनिहारी पुलिस का तीसरा सर्जिकल स्ट्राइक,एक और जेसीबी जब्त

Read Time:3 Minute, 1 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस इन दिनों अवैध ढ़ंग से बालू मिट्टी खनन में लगे धंधेबाजों सहित शराब तस्करों के विरुद्ध ताबरतोड़ एक्शन में लगी है।एक सप्ताह के दौरान जहां अवैध मिट्टी खनन व ढुलाई में शामिल तीन जेसीबी ,एक ट्रैक्टर ट्रेलर को मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने अपने अन्य सहयोगीयों के साथ पकड़ कर थाने ले आये। खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा जप्त किये गये ऐसे जेसीबी एवं एक ट्रैक्टर के मालिक से जुर्माना के रुप में लाखों रुपये सरकारी कोष में जमा कराये गये हैं। सोमवार को भी नारायणपुर बेलहारा से गुप्त सूचना पर थानध्यक्ष पंकज आनंद के दिशानिर्देश पर एस आई गौतम कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से लुका छिपी का खेल करते हुए सरकारी भूमि पर से अवैध ढ़ंग से मिट्टी काटने में लगी जेसीबी को पकड़कर थाने ले आयी है।इसकी विधिवत सूचना जिला खनन विभाग को पुलिस ने दी है। पुलिस की इस ताबड़ तोड़ कार्रवाई से जहां वर्षों से संगठित ,व्यवस्थित रुप ले चुके इस गोरखधंधे पर अंकुश लगेगा ,बल्कि राजनीति का लबादा ओढ़कर मिट्टी बालू के अवैध खनन के माध्यम से सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाकर अकूत सम्पत्ति बनानेवाले माफिया तत्वों की भी कमर टुटेगी। इस बीच शुक्रवार को गुप्त सूचना के बाद थानाध्यक्ष पंकज आनंद के दिशानिर्देश में एस आई ऊदय यादव ने कवैया पुल के पास 105 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर सहित तस्करी के लिए उपयोग में लाये दो मोटर साईकिल एवं एक साईकिल को पकड़ कर जेल भेज दिये । थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने जानकारी दी कि अवैध खनन, शराब तसकरी ,सहित नशे के सौदागरों के विरुद्ध यह अभियान आनेवाले दिनों में भी जारी रहेंगे।पुलिस की इस कार्रवाई से जहां अमन चैन पसंद लोगों में संतोष है वहीं मट्टी कटवा गिरोह में हड़कंप है।पुलिस की सक्रियता के बावजूद भेड़ियाही , सुरापार, नीमा,दिलारपुर ,कालीगंज जैसी पंचायतों में सरकारी जमीन पर से मिट्टी खनन का खेल चोरी छिपे जारी है।

Previous post 25 जून को जिला समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा :प्रेम राय
Next post दो अलग अलग कांडों से जुड़े कुल तीन आरोपी भेजे गये जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial