April 19, 2026

बारसोई प्रखंड में भी रविवार की जगह शुक्रवार को बंद रहते हैं 23 विद्यालय ।

Read Time:2 Minute, 47 Second

विभागीय पदाधिकारी ने कहा कि इसी व्यवस्था में वर्षों से चल रही है विद्यालय

जुम्मे के दिन विद्यालय में छुट्टी को लेकर मामला अब तुल पकड़ता जा रहा है। सीमांचल के विद्यालय में साप्ताहिक बंदी को लेकर मदरसा मॉड्यूल पर अब चर्चाएं जोर पकड़ने लगी है‌ । कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज,अररिया में ऐसे कई विद्यालय हैं जो बिहार सरकार द्वारा संचालित होने के बावजूद यहां पर मदरसा के तर्ज पर साप्ताहिक छुट्टी के रूप में शुक्रवार को विद्यालय में बंदी और उसकी जगह पर रविवार को विद्यालय खुला रहता है। जानकारी अनुसार कटिहार जिले में भी 138 विद्यालयों में शुक्रवार को छुट्टी के बदले रविवार को खुलते हैं विद्यालय। जिसमें बारसोई प्रखंड के 23 विद्यालय शामिल हैं।

दरअसल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद से मिली जानकारी अनुसार 1976 से पहले यह सभी विद्यालय कमेटी द्वारा संचालित होता था और उस समय के आधार पर 1976 में विद्यालयों को सरकारी करण होने के बाद भी यह परंपरा जारी रही। बड़ी बात यह है कि 2009 में राइट टू एजुकेशन लागू होने के बावजूद विद्यालयों को साप्ताहिक बंदी को लेकर कोई ठोस दिशा निर्देश नहीं होने के कारण साप्ताहिक बंदी को लेकर इन विद्यालयों में शुक्रवार वाला मॉड्यूल भी जारी रहा।

BJP इस मामले को गंभीरता से उठा रहा है जबकि JDU बहुत बड़ा मामला नहीं मानता है।

ज्ञात हो कि इस फैसले को लेकर एक तरफ जहां हिंदी विद्यालय के सप्ताहिक छुट्टी को लेकर अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में विद्यालय पर मनमर्जी नियम थोपने का आरोप लग रहा है। वहीं कुछ लोग सवाल यह भी उठा रहे हैं कि जब वर्षों से यह परंपरा चले आ रहा है तो अचानक इस पर इतना हाय तौबा क्यों…? बता दें कि यह मामला पहले झारखंड में सामने आया था और बवाल होने पर जांच के आदेश दिए गए हैं। वही बिहार में भी शिक्षा मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं।

Previous post पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला DSP बनी मनीषा, कम उम्र में पिता को खोया, हालात से लड़ कर हुई कामयाब
Next post 10 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial