April 30, 2026

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मो० मिन्हाज के स्वागत -सह- सम्मान समारोह में कटिहार में उमरा शिक्षकों का जन सैलाब।

Read Time:4 Minute, 1 Second

रविवार को कटिहार के हरिशंकर नायक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित मध्य विद्यालय मिरचाईबाड़ी के प्रसाल भवन में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के नवचयनित प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मिनहाज के स्वागत -सह- सम्मान समारोह के अवसर पर जिला कमिटी ,प्रखंड कमिटी,कोर कमिटी तथा सभी 16 प्रखंडों के आम शिक्षकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।वहाँ तमाम शिक्षकों ने मोहम्मद मिनहाज के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के अवसर पर सवाल डायरी,कलम तथा पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया।कटिहार जिले के शिक्षक संगठन के इतिहास में यह पहला मौका आया है कि जिला स्तर के किसी नेतृत्वकर्ता को बिहार के सबसे बड़े बैनर के प्रदेश कमेटी में स्थान दिया गया है।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मिनहाज ने संबोधित करते हुए कहा कि आज उन्हें जो भी पद मिला है यह कटिहार जिला के शिक्षकों के स्नेह,सम्मान और प्यार का ही परिणाम है,साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक संगठन का काम होता है कि सदैव शिक्षक के सभी प्रकार के समस्याओं को त्वरित समाधान करवाना और इस दिशा में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ पूरे बिहार में अग्रणी है।प्रदेश उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि वर्ष 2003 से लेकर अब तक नियोजित शिक्षकों को जो भी मिला है वह केवल और केवल संगठन के द्वारा किये गए आंदोलन का ही प्रतिफल है।मोहम्मद मिनहाज ने शिक्षकों को संघ के प्रति भरपूर आस्था जताने का भी अपील किया साथ ही प्रखंड स्तर से प्रदेश स्तर तक हर छोटी से छोटी समस्या को संगठन के माध्यम से पटल पर लाने का अपील किया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा संगठन सदैव शिक्षक हित मे उनकी समस्याओं को सुलझाने में अग्रसर रहता है।जिला संयोजक नवनीत कुँवर ने कहा कि बैनर ही हमारी वास्तविक पहचान है इसे हमेशा अपनी माँ के बराबर सम्मान देना चाहिए।जिला कोषाध्यक्ष मनोज राम और जिला महासचिव कुमार शेखर सहित जिला संगठन मंत्री दिगंबर कुमार ने संघ के प्रति शिक्षकों को विश्वास जताने हेतु एक स्वर में अपील किया । कार्यक्रम में मोहम्मद मिन्हाज के द्वारा जिले में संघीय सदस्यता अभियान की भी शुरुआत की गई,इस अवसर पर कटिहार सदर प्रखंड के दया शंकर झा,शादाब अहसन खान और होमा खानम जैसे पुराने और अनुभवी और क्रांतिकारी साथियों ने प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह के संघीय क्रियाकलाप पर विश्वास जताते हुए संघ की सदस्यता को ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के सभी प्रतिनिधि के साथ जिला कमिटी के सभी सदस्य और सैकरों कि संख्या में सभी प्रखंडो के आम शिक्षक उपस्थित रहे ।

Previous post बिहार के मधेपुरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग नौ घर जलकर राख ।
Next post बिहार के जमुई में पुलिस को उड़ने की नक्सली साजिश नाकाम,100 kg मिला विस्फोटक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial