July 26, 2026

दीपावली में महापौर ने कर्मचारियों के बीच बाँटी मिठाई

Read Time:2 Minute, 57 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार नगर निगम कार्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का अध्यक्षता नगर निगम के महापौर उषा देवी अग्रवाल ने किया। संचालन उप महापौर मंजूर खान ने किया।समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल रहे। दीपावली के अवसर पर नगर निगम के महापौर के द्वारा नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों के बीच मिठाई का पैकेट वितरण किया। साथ ही सभी कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दिया गया नगर निगम में कार्यरत सभी कर्मचारी काफी उत्साहित और खुशहाल मुद्रा में कर्मचारी कतारबद्ध होकर के मिठाई की पैकेट प्राप्त कर रहे थे। इस अवसर पर वहां पर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि दीपावली प्रकाश को उत्सव का त्यौहार है। इस त्यौहार में सभी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामना देते हैं।इसी तर्ज पर हमने नगर निगम के सभी कर्मचारी को मिठाई वितरण कर सभी को शुभकामना दिया है। महापौर महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि शहर वासी को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।दीपावली के अवसर पर सब अपने-अपने घरों के साथ-साथ शहर को भी स्वच्छ बनाए रखेंगे। यह त्यौहार भाईचारे का त्योहार माना जाता है और शहर के सभी लोग आपस में भाईचारा कायम रखेंगे। इस अवसर पर उप महापौर मंजूर खान ने भी विधायक वितरण कर एक सभी कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामना दिया। इस अवसर पर विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने कहा कि दीपावली दीपों का त्योहार माना जाता है।यह त्यौहार अंधेरे से प्रकाश सबके जीवन को प्रकाश में करने का त्यौहार है। आपस में भाईचारा बने हुए यह त्यौहार मनाने की शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर नगर आयुक्त कुमार मंगलम,डीप्टी नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह, सहायक अभियंता अमर झा, कनीय अभियंता अजय सिंह, पूर्व निगम पार्षद कमल दास, निर्मल डालमिया, सीनियरिटी इंस्पेक्टर कैलाश चौधरी, सीडब्लूसी सदस्य प्रवीण कुमार झा आदि उपस्थित थे।

Previous post धोकरदह गावों में किया सेवा कार्यक्रम हम है तैयार सेवा फोरकटिहार
Next post विधान पार्षद ने शहर के छठ घाटों का किया निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial