टीकाकरण से खसरा-रूबेला की रोकथाम संभव ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य में आशा कर्मियों के साथ बैठक गुरुवार को किया। आयोजित बैठक में खसरा-रूबेला बीमारी से बचाव को लेकर जानकारी दिया गया और इस के लक्षण के बारे में बताया गया। रूबेला बीमारी है जो ज्यादातर बच्चों को प्रभावित करती है। शरीर पर लाल चकत्ते होना, बुखार आना और आंखों का लाल होना रूबेला बीमारी के लक्षण हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरसी ठाकुर ने बताया कि इसके अलावा भी कई कारण हो सकते है। लक्षण दिखने पर बगैर समय बिताएं डॉक्टर से परामर्श लें। गुलाबी या लाल रंग के दाने संक्रमण का पहला संकेत है। शुरू में यह दाने चेहरे पर निकलते हैं, फिर शरीर के बाकी हिस्सों में फैल जाते हैं। इसके बचाव हेतु बच्चों को टीकाकरण आवश्यक जरूरी है। इसको लेकर बैठक के दौरान सभी आशा कर्मियों को क्षेत्र में चिन्हित करने के लिए कहीं गई और ऐसे मरीज मिलने पर तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल को सूचित करने की बात कही। स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार, बीसीएम संगीता कुमारी डब्ल्यूएचओ के संजीत कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी व प्रखंड के आशा कर्मी उपस्थित थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
