आगामी पटना में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने का निर्णय प्राणपुर के सभी डीलरों ने लिया।
मो० आरीफ ख़ान (प्राणपुर)
मुख्यालय प्रांगण में गुरुवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर दस जनवरी को गर्दनीबाग पटना में आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने के लिए प्राणपुर प्रखंड के सभी जन वितरण विक्रेताओं ने एक आवश्यक बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव ने किया। जबकि उक्त बैठक का संचालन पूर्व डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष तारिणी रजक ने की। सर्वसम्मति से सभी डीलरों ने आगामी पटना में आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने का निर्णय लिया। बैठक में डीलरों ने सरकार द्वारा नई नीति का पुरजोर विरोध किया तथा सरकार से मांग किया कि जन वितरण विक्रेताओं को सरकारी सेवक घोषित किया जाय या तीस हजार प्रतिमाह मानदेय दिया जाय। पूर्व में आठ सूत्री मांगों का जिक्र करते हुए डीलरों ने सरकार से अपनी मांग पूरा करने हेतु जिद पर अड़े रहे। पाॅस मशीन से वितरण कार्य नहीं करने का निर्णय लेते हुए डीलरों ने कहा कि पूर्व में वितरण किये गये पीएमजीकेवाई का राशन की मार्जिन मनी टोटल जोड़कर तथा साथ ही साथ दिसंबर माह 2022 का पैसा और मार्च 2017 में जिन विक्रेताओं का पैसा लगा है वह वापस सरकार के द्वारा किया जाए। इस मौके पर डीलर सुशांत भगत, अमन अजमेरी, मोहम्मद अंसार आलम, प्रकाश साह, मुस्तफीर रहमान, मोहम्मद नूर इस्लाम, दिनेश पासवान, विजय मंडल, मोहम्मद सज्जाद आलम, दिनेश मंडल, शंभू कुमार, शमीम अख्तर, शांति देवी, प्रियंका भारती, लखिया देवी, प्रेमलता देवी, पूनम देवी सहित दर्जनों डीलर उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
