टीवी मरीजों के बीच दवाई किट का किया गया वितरण ।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीवी मरीजों के बीच दवाई किट का वितरण किया गया। 2025 तक भारत को टीवी से मुक्त कराने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार की तरफ से विभिन्न प्रकार की टीवी नियंत्रण को लेकर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा टीवी रोगियों को गोद लेकर समुचित इलाज एवं पोषण की व्यवस्था कर रहे हैं। इसी के तहत नि – क्षय मित्र बनकर टीवी रोगियों की सेवा को लेकर सामाजिक संस्थाएं स्थानीय जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद तक भारत को टीवी मुक्त बनाने में सहयोग कर सकते हैं। सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर अनुराधा सिन्हा ने बताया कि टीवी के रोगियों के शरीर में ह्यूमैनिटी शक्ति कम हो जाती है, जिससे अन्य रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। ह्यूमैनिटी बढ़ाने के लिए टीवी रोगियों को एक कीट दिया जाता है। जिसमें पोषण के बेहतर आहार होते हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 36 टीवी रोगियों की अब तक पहचान हुई है। मौके पर अरुण कुमार, नरेंद्रा कुमार आदि मौजूद थे।
More Stories
आरडीएस कॉलेज सालमारी में सजी ‘एक शाम कौमी एकजुटता के नाम’ मुशायरे की महफिल, हजारों की संख्या में जुटे श्रोता
बारसोई अनुमंडल अंतर्गत आरडीएस कॉलेज, सालमारी में ‘एक शाम कौमी एकजुटता के नाम’ भव्य मुशायरे का आयोजन किया गया। इस...
आजादी के बाद पहली बार जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, हजारों एकड़ जमीन पर होगी खेती
डेस्क (बारसोई) धरमपुर पंचायत के हाट बलरामपुर में वर्षों से जलजमाव से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने जा...
पंचायतों में लगा जनसहयोग शिविर, मौके पर 140 मामलों का निष्पादन।
बारसोई प्रखंड की दासग्राम, लहगरिया और सुधानी पंचायतों में जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सुबह से ही...
पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में 30 आवेदनों का निष्पादन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सुविधाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नारायणपुर...
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व।
मो0 काजु (फलका) चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया।...
मनिहारी पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कांड संख्या 553/26 के प्राथमिकी अभियुक्त जयकांत कुमार को गिरफ्तार...
