July 22, 2026

अंबेडकर जयंती को लेकर की गई बैठक।

Read Time:2 Minute, 18 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा में आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जिला स्तर पर आयोजित होने वाली भव्य जयंती समारोह को लेकर प्रखंड के सौरिया पंचायत अंतर्गत बोरनी गांव में प्रमोद कुमार मल्लिक की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में संविधान निर्माता डॉक्टटर भीमराव  अंबेडकर की तेल चित्रों पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विभिन्नन क्षेत्रों से पहुंची अंबेडकर के  मानने वालोंं ने उनके जीवन प्रकाश डाला। समाज मेंंं जात-पात ,ऊंच-नीच ,छुआछूत के आवाज को बुलंद करने वाले, भारत के नागरिकोंं को किसी जाति, धर्म ,व्यवसाय वर्ण ,गरीब अमीर ऊंच-नीच  के बिना सभी भारतीयोंं को समान रूप से  संविधान की ताकत दिया। 14 अप्रैल को कटिहार राजेंद्र स्टेडियम में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में हर टोले, मोहल्लेल, गांव, कस्बे से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे इसको लेकर सभी लोग जन-जन तक बात पहुंचाएं और लोगोंं को बड़ी संख्या कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में पहुंचने का आग्रह करें। बैठक में रामनाथ पासवान, केदार पासवान, बलुवा पंचायत के मुखिया कांत लाल मुर्मू, अनुरंजन पासवान, सुबोल माझी, भैरव हंसराज, संतोष कुमार माझी, उपेंद्र कुमार राय, रामजीवन पासवान ,विशंभर पासवान, दिलीप पासवान, प्रवीण पासवान ,जयप्रकाश, मुकेश पासवान ठाकुर पासवान ,सुनील मंडल सहित बड़ी संख्या मेंंं लोग मौजूद थें।

Previous post विधायक आवास पर दावते इफ्तार का हुआ आयोजन ।
Next post अभाविप का बलरामपुर प्रखंड इकाई पुनर्गठित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial