संगठन विस्तार को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं की हुई बैठक ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी विधानसभा में संगठन को और भी गतिशील बनाने तथा संगठन को जनहित मे संघर्ष करने को लेकर धारदार बनाने के उद्देश्य से भाजपा की बैठक बवाबगंज मे आहुत की गयी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यपर्ण के साथ बैठक आरंभ की गयी।बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष मनोज राय ने पार्टीजनों से जनता की समस्याओं को लेकर मुखर होने की अपील की।राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराने की अपील की ।इसी तरह केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचने व इसका लाभ लक्षित समूह तक पहुंचने की अपील की।इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री निखिल कुमार चौधरी ने देश के यस्शवी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश की चहुमुखी विकास की चर्चा की ।कहा कि केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी ,किसान कल्याण ,शोषित ,वंचितों के सामाजिक ,शैक्षणिक विकास के अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है।इनका उत्थान हुआ है।युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। दुनिया भर मे देश का मान श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में बढ़ा है।पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी महतो ने भी संगठन मे अधिक से अधिक महिलाओं, युवाओं को जोड़ने की अपील की ।रामनाथ पांडे ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दी।इस मौके पर मनिहारी विधानसभा प्रभारी कैलाश सिंह, बीरेन्द्र यादव, संयोजक संजय मंडल, भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रदेश अध्यक्ष तल्लू बासकी,गुरदेव मंडल, अम्बिका सिंह, सौरभ मालाकार, नरेन्द्र साह,दशरथ रजक,प्रभात चौधरी, गुड्डू यादव, अमित तिवारी, आदित्य गुप्ता, विजय साह,बैठक मे भाग लिया।मंच संचालन प्रो० बीरेन्द्र सिंह ने की ।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
