राष्ट्रीय लोक जनता दल कार्यकर्ताओं का हुआ बैठक
प्रवीण कुमार (कटिहार )
राष्ट्रीय लोक जनता दल का बैठक आनंद भवन,कटिहार में पार्टी का जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कटिहार जिला विशेष प्रभारी सह युवा लोक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल एवं आमंत्रित सदस्य के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, प्रदेश सचिव उपेंद्र सुमन,पिंकू कुमार एवं युवा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संतोष मेहता मौजूद थे।कटिहार जिला विशेष प्रभारी हिमांशु पटेल ने कहा कि जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक रूप से इतना सशक्त कर देना है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जो भी एनडीए प्रत्याशी होगा। उसे जिताने में रालोजद की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इसके लिए पार्टी के आलाकमान ने पूरी ताकत झोंक दी है। अब आप सभी कार्यकर्ताओं को भी उसी ताकत से चुनावी समर में उतर जाना है। यहां बैठक में पार्टी के जिला कमेटी से पहुंचने वाले सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा काफी बारीकी से की गई। यहां उन्हें पार्टी में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जोड़ने एवं अधिक से अधिक सदस्यों को पार्टी में लाने के लिए मूल मंत्र भी दिया गया। श्री पटेल ने कहा कि किसी भी पार्टी को चलाने के लिए कार्यकर्ता के साथ-साथ धन की आवश्यकता पड़ती है, इसीलिए रालोजद की ओर से 1हजार से 10 दस तक के कूपन उपलब्ध कराए गए हैं। जो भी कार्यकर्ता स्वेच्छा एवं अपने सामर्थ्य के अनुसार पार्टी कोष में दान देना चाहते हैं, दे सकते हैं। उमाकांत आनंद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जो सरकार चल रही है, वह सभी मोर्चे पर विफल साबित हो रही है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गया है। फिर से यहां जंगल राज लौटने लगा है। राष्ट्रीय लोक जनता दल का एकमात्र लक्ष्य है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी के नेतृत्व में पुन: एक जोरदार अभियान चलाकर राज्य सत्ता परिवर्तन का शुरू हो, जो जंगल राज का पूरी तरह से खत्मा कर दें।श्री आनंद ने कहा कि वह अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बदौलत एक ऐसी टीम लोकसभा चुनाव से पहले तक खड़ी कर लेंगे जो लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मील का पत्थर साबित होगा। बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, जिला जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्षो ने भी सम्बोधित किया।बैठक में मुख्य रूप से देवनारायण महतो,मनोज कुशवाहा,उदय सिंह, जितेंद्र सिंह, कामेश्वर झा,दसाई सिंह, हरिनारायण महतो,प्रेम प्रकाश, पिंटु महतो,मो रशीद आलम,ज्योति महाशेठ, विष्णुदेव सिंह,तापेश्वर सिंह*निषाद*,सुरज साह, नागमणि कुशवाहा, पीयूष कुमार,भीम बासफोर,मो अफसर,नयन सिन्हा, सुबोध कुशवाहा,विजय केवट, विमल साह, कुणाल सिंह, वैधनाथ चौधरी, सत्यनारायण मेहता, श्रीकांत मंडल,मनोबर आलम,सफीफुल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
