स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर पंचायत सचिव, पर्यवेक्षकों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी के प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीडीओ सनत कुमार की अध्यक्षता में पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव और स्वच्छता पर्यवेक्षक के साथ बैठक की गई। मालूम हो की 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संचालित होने वाले *”स्वच्छता ही सेवा अभियान”* को लेकर जानकारी दी गई। इस अभियान के अंतर्गत पंचायत के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, स्वच्छता रैली, स्वच्छता संवाद, वाद विवाद, मैराथन, विद्यालयों में ग्रीन चाइल्ड क्लब का निर्माण, जनता के सहयोग से श्रमदान कर साफ सफाई, हस्ताक्षर अभियान तथा *एक पौधा मां के नाम* संबंधित कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। सभी कार्यक्रम पंचायत के *मुखिया* के नेतृत्व में किया जाएगा। क्षेत्र के धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों को चिन्हित कर साफ सफाई की जाएगी। इसके अलावा 24 सितंबर को *एक द्वीप स्वच्छता के नाम* कार्यक्रम संचालन किया जाएगा। 28 सितंबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर ग्राम पंचायत मॉडल प्लस चयनित कर घोषित किया जाएगा। इस अभियान में कार्यरत कर्मी, जनप्रतिनिधियों को *पुरस्कृत* भी किया जाएगा। बैठक में बीपीआरओ सोनू गुप्ता, प्रकाश कुमार, मनरेगा पीओ दीपक शर्मा, मुखिया पिंटू यादव, धोनी व मुखिया प्रतिनिधि सुभाष मंडल, मुन्ना सिंह सहित पंचायत सचिव व समन्वयक मौजूद थे।
More Stories
जगन्नाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आयोजित।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथपुर पंचायत भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर अभियान...
डीएम आशुतोष द्विवेदी की मौजूदगी में रामपुर में विशेष ग्रामसभा, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय हसनगंज में पंचायत विकास दिवस के अवसर...
शिक्षा मंत्री से मिले पटनी नारायणपुर हाईस्कूल के शिक्षक, विशेषावकाश व्यवस्था में बदलाव की मांग
रतन कुमार ओझा( मनिहारी) कटिहार आगमन पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी से उच्च माध्यमिक विद्यालय पटनी नारायणपुर के प्राचार्य...
यात्रियों के लिए बना प्रतीक्षालय, अब जलावन का ठिकाना! लाखों की योजना पर उठे सवाल
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई) सरकारी योजनाओं के तहत आम लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए...
मनिहारी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी को 24 घंटे के अंदर दबोचा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित...
कब सुधरेगी सड़क और बिजली की व्यवस्था? भवानीपुर वार्ड-07 में ग्रामीणों ने उठाई आवाज
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-07 में वर्षों से जर्जर पड़ी ग्रामीण सड़क और बिजली...
