कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता के साथ एसटी आयोग के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
फलका प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो साजीद जो हथवाड़ा पंचायत के उप मुखिया सह फलका प्रखंड उप मुखिया संघ के अध्यक्ष भी हैं ने कोढा की पूर्व विधायक पूनम पासवान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रेम राय के मौजूदगी में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष संभु सुमन को ज्ञापन सौंपा और अपने साथ घटित घटना की विस्तृत जानकारी दी। प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद साजिद ने कहा कि जनहित में हथवाड़ा पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर वे लगातार आवाज उठाते रहे हैं।कोई सुनवाई न होते देख उन्होंने 13 फरवरी से 16 फरवरी तक विभिन्न मामलों को लेकर तकरीबन 10 आरटीआई दाखिल किया। आरटीआई दाखिल करने से घबराकर आरटीआई का जवाब देने के बजाय 18 फरवरी को पंचायत सचिव के गलत सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी फलका थाना प्रभारी फलका बिना किसी जांच-पड़ताल के उन्हें साजिशन झूठे मुकदमे में फंसा दिया। चुने हुए एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह के अपमान से वे काफी आहत हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे अभी तत्काल जमानत पर हैं और कटिहार के जिला पदाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक से न्याय की गुहार लगा चुके हैं। इस अवसर पर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष को कहा की प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूरे मामले से अवगत है और वे इस पूरे मामले को खुद से देखेंगे जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके रहते कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ता को घबराने की जरूरत नहीं है। मौके पर पूर्व विधायक सतनारायण प्रसाद पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राकेश यादव सौरभ कुमार आदि मौजूद थे।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
