यूपी से फरार नाबालिग प्रेमी मनिहारी में बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
यूपी के सिद्धार्थ नगर जिला के सोहरतगढ़ से भागी नाबालिक लड़की के साथ कई दिनों से फरार युवक 23 वर्षीय सत्यम को मनिहारी पुलिस ने मनिहारी से कटिहार जानें के क्रम में संदिग्ध अवस्था में पाए जानें के बाद हिरासत में ले कर थाना लाया । पूछताछ के बाद पाया गया कि लड़की से सत्यम पिछले दो वर्षों से प्यार करता है और दोनों शादी की नियत से अपने घर से फरार है । तत्पश्चात मनिहारी थाना अध्यक्ष रामबिलास सिंह ने नाबालिक युवती के माता पिता एवं यूपी के स्थानीय थाना से संपर्क किया । जहां जानकारी मिली की उक्त नाबालिक के पिता ने स्थानीय थाना में लड़की को लेकर फरार होने के मामले में सत्यम यादव को आरोपित करते हुए आवदेन देकर अपनी पुत्री की बरामदगी हेतु गुहार लगाया है। थाना अध्यक्ष ने युवती के माता पिता एवं यूपी पुलिस एवं उक्त नबालिक युवती के माता पिता के मनिहारी थाना आने तक दोनों प्रेमी यूवक युवती को रोक रखा है।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
