हसनगंज में निकाली गई शोभायात्रा हुई श्री राम और कलशों की पूजा अर्चना
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड स्थित हसनगंज में रविवार को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अक्षत आमंत्रण कार्यक्रम तहत निकाली गई शोभायात्रा यात्रा। मौके पर महिलाओं द्वारा श्री राम और कलशों की पूजा अर्चना किया गया। इस संदर्भ में भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार आदि ने कटिहार जगशाला से लेकर दलन होते हुए रामपुर से हसनगंज बाजार पहुंच कर महिलाओं द्वारा भक्तिभाव के साथ कई जगहों पर श्री राम का पूजा अर्चना के साथ कलश की भी पूजा अर्चना किया गया। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर को हिन्दू समाज के द्वारा पूरे प्रखंड की ओर से कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। कहा की आगामी 1 जनवरी से 15 जनवरी तक पूरे हिन्दू समाज में एक-एक घर वहां से जो अक्षत आमंत्रण आया है। सभी घरों में पहुचाने का कार्य करेगें। जिसको लेकर पूरे देश में राममय वातावरण बनाने की तैयारी है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, भाजपा, शिव शिष्य परिवार, एकल अभियान, संत कबीर मठ, दुर्गा पूजा समिति, राम-जन सेवा समिति, राम जानकी सेवा समिति सहित विभिन्न धार्मिक दलों के कार्यकर्तागण व जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य लोग आदि मौजूद रहे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
