July 20, 2026

लोजपा (रा) के 8 सदस्यीय शिष्टमंडल पहुंचे बारसोई गोलीकांड के मृतक के परिजनों से मिले।

Read Time:3 Minute, 17 Second

सोमवार को बारसोई गोली कांड में मृतक के परिजनों से मिलने लोजपा (रा) के 8 सदस्यीय शिष्टमंडल बारसोई पहुंचे। इस दौरान दोनों मृतक और एक घायल के परिजनों से मिलकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा यह घटना बहुत ही दूखद है और यह प्रशासनिक विफलताओं के वजह से घटना घटी।आठ सदस्यीय शिष्टमंडल का प्रतिनिधित्व प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्ण हत्या की गई है प्रदर्शनकारियों को अपराधी बनाकर उन पर गोलियां चलाई है और मरणोपरांत उन लोगों के ऊपर मुकदमा भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह तो घोर आश्चर्य है कि मरे हुए सीधे-साधे लोगों का नाम भी मुकदमा में दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि बिहार की वर्तमान सरकार लट्ठी डंडे वाली सरकार है, लोगों को मार मार कर आंदोलन को समाप्त करना चाहती है और यह पहली घटना नहीं है जब आंदोलनकारी के आवाज को दबाया जाता है, उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि यह सरकार शिक्षक अभ्यर्थी हो या आशा कर्मी हो या छात्र सभी के आंदोलन को लाठी के बल पर कुचलने का प्रयास करती है। यह सरकार पूरी तरह से फेल्योर हो गई है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 50 लाख रुपए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने के साथ-साथ न्याय की मांग की है तथा घायल इलाज का पूरा खर्चा देते हुए 25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की। जिला अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है, उन्होंने कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बारसोई की धरती पर पधार रहे हैं। इस आठ सदस्य शिष्टमंडल में प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष अमर कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष विभूति भूषण पासवान प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत प्रदेश सचिव योगेंद्र शाह लोजपा नेता सुदर्शन शामिल थे। इस अवसर पर लोजपा संसदीय बोर्ड जिला अध्यक्ष कमल कुमार पासवान, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, निलेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र पासवान सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post भाजपा के 9 सदस्यीय डेलीगेट ने बारसोई गोली कांड को लेकर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस ।
Next post मॉडर्न स्पोर्ट क्लब ने कसबा क्लब को 2,1से किया पराजित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial