October 28, 2026

मॉडर्न स्पोर्ट क्लब ने बीसटोरिया रानीगंज को एक तरफा मुकाबले में आठ गोल से किया पराजित।

Read Time:1 Minute, 58 Second

आमिर रेजा (अररिया)

नेता जी सुभाष स्टेडियम अररिया में रविवार को मॉडर्न स्पोर्ट क्लब के सौजन्य से आयोजित स्व अजीम उद्दीन स्मृति फुटबॉल मैच में मॉडर्न स्पोर्ट क्लब अररिया ने विस्टोरिया रानीगंज को एक तरफा मुकाबले में दो के मुकाबले दस गोल कर जीत हासिल की।पूरे मैच में मॉडर्न स्पोर्ट क्लब हावी रहा। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री स्व अजीम उद्दीन के पुत्र और जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम शामिल हुए।मैच के विजेता टीम मॉडर्न स्पोर्ट क्लब को विजेता और विस्टोरिया की टीम को उप विजेता का शील्ड प्रदान किया गया।बेस्ट खिलाड़ी का अवार्ड संदीप कुमार को दिया गया जिन्होंने मैच में चार गोल दागे।मैच रेफरी के रूप में राजेश कुमार ,गफ्फार आलम और सदरे आलम ने अहम भूमिका निभाई जबकि उद्घोषक के रूप में वसीकुर रहमान एवं चांद आजमी ने निभाई। मौके पर शहर के गण्यमान लोगों में प्रो त्रिलोक चंद झा,मो ताहा अधिवक्ता,फजलुर रहमान , रजी अहमद प्रो एम ए मुजीब ,शाहनवाज मुन्ना,क्लब के सचिव इश्तियाक आलम अध्यक्ष सत्यन शरण ,हलचल अली ,संजीव यादव ,मो रेहान ,तारिक अजीम ,इमरान अजीम के अलावा बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने इस मैच का लुत्फ उठाया।

Previous post जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की हुई बैठक ।
Next post आगामी चुनाव को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने की जनसभा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial