मोस्ट वांटेड अपराधी मौलवी गिरफ्तार पुलिस को मिली सफलता
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार पुलिस ने बिहार, बंगाल एवं सीमांचल क्षेत्र के 50 हज़ार का इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी मौलवी को पूर्णिया बॉर्डर के पास गिरफ्तार कर लिया है। बारसोई अनुमंडल के आतंक मौलवी ने भाजपा नेता संजीव मिश्रा और मुखिया प्रतिनिधि तनवीर राही को गोली मारकर हत्या कर दिया था। करीब डेढ़ वर्षों से कटिहार पुलिस मौलबी का पीछा कर रही थी। विगत 7 नवंबर 2022 को भाजपा नेता संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो गई थी।मुख्य अभियुक्त मौलवी फरार चल रहा था।वहीं कदवा प्रखंड के बिझारा पंचायत के मुखिया पति तनवीर राही की 24 फरवरी 2023 को भोज खाने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें लाइनर और शूटर की गिरफ्तारी कर ली गई थी। इसमें भी मुख्य अभियुक्त मौलवी फरार चल रहा था।कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार, बंगाल का बॉर्डर कटिहार ,पूर्णिया ,किशनगंज तथा बंगाल के सीमावर्ती जिले का अपराधी मौलवी लगभग डेढ़ वर्षो से फरार चल रहा था। जिसमें कई संगीन हत्या की मामले दर्ज हैं। जो कटिहार जिले का टॉप टेन अपराधी है। जिसमें 50 हजार का इनाम घोषित है। इसकी गिरफ्तारी कर ली गई है। कटिहार पुलिस स्पीड ट्राई चलाकर टॉप टेन अपराधी मौलवी को गिरफ्तार कर सधन रुप से पुछताछ कर रही है।
More Stories
कटिहार कांग्रेस को लगातार ‘ए’ ग्रेड, संगठन की मेहनत को मिली पहचान।
डेस्क( कटिहार) नई दिल्ली में AICC के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक सक्रियता और...
बारसोई सालमारी में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी पूरी, शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की अपील
(डेस्क| बारसोई ) सालमारी में 12 रबीउल अव्वल यानी ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुस्लिम...
बारसोई में पेड़ से फंदे पर लटका मिला 17 वर्षीय नाबालिग का शव, इलाके में सनसनी
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई के पंचायत चौन्दी अंतर्गत बीडी कॉलेज के समीप बारसोई–आबादपुर मुख्य सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह...
आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, वार्ड सदस्य ने CO से कार्रवाई की मांग
डेस्क (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 के ग्राम पुरिया में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के...
प्रशासनिक कुशल प्रबंधन से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मनिहारी का श्रावणी मेला, प्रबुद्धजनों ने जताया आभार
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी गंगातट पर आयोजित श्रावणी मेला प्रशासन के कुशल प्रबंधन, बेहतर समन्वय और जनप्रतिनिधियों व कर्मियों...
भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ जिले में मनाया गया रक्षाबंधन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों...
