स्वास्थ्य जाँच शिविर का हुआ आयोजन ।
सूरज कुमार सिंह (बरारी)
गंगा समग्र काढ़ागोला घाट समिति के तत्वावधान मे पश्चिमी बारिनगर पंचायत अंतर्गत सोफीचक मिल्की गाँव में स्वास्थ जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन गंगा समग्र प्रखंड संयोजक मनोज साह,मनोज गुप्ता, जीवछ गुप्ता ने फीता काटकर कर किया।बेयर फाउंडेशन एवं आर्या डॉट एजी कम्पनि के सहयोग से पिरामल स्वास्थ्य द्वारा यह स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, मलेरिया, टाइफाइड, हीमोग्लोबिन इत्यादि सभी बीमारियों का जाँच किया गया।डॉ के जाँच उपरांत मरीजों को मुफ्त दवाई भी वितरित किया गया।इस शिविर में डॉ. आलोक कुमार, डॉ. माधुरी कुमारी और ANM ममता कुमारी फार्मासिस्ट संजय कुमार ने अपना योगदान दिया।गंगा समग्र के जिला सहसंयोजक नवीन चौधरी बाबा ने बताया कि गंगा समग्र संगठन गंगा एवं सहायक नदियों पर कार्य करने के साथ ही समाज के हर क्षेत्र में कार्य करती है।गांवों में आज भी लोग स्वस्थ के प्रति जागरूकता की कमी है खास कर महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का बहुत अभाव है।जिससे उन्हें कई गम्भीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है।बहुत से बीमारियों को जानकारी जागरूकता से बचा जा सकता है।इस तरह का आयोजन समाज में जागरूकता के लिए बहुत आवश्यक है। इस दौरान मुख्य रूप से गंगा समग्र के मनोज साह, जीवछ गुप्ता,मनोज गुप्ता, जिछेन्द्र नाथ जलंधर, रूदल मंडल,राजेश साह,राजीव साह,राजीव साह, राहुल राज,पंकज मंडल,अनुराधा दीदी, महाराणा मंडल सहित अन्य उपस्थित रहे।
More Stories
कटिहार कांग्रेस को लगातार ‘ए’ ग्रेड, संगठन की मेहनत को मिली पहचान।
डेस्क( कटिहार) नई दिल्ली में AICC के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक सक्रियता और...
बारसोई सालमारी में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी पूरी, शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की अपील
(डेस्क| बारसोई ) सालमारी में 12 रबीउल अव्वल यानी ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुस्लिम...
बारसोई में पेड़ से फंदे पर लटका मिला 17 वर्षीय नाबालिग का शव, इलाके में सनसनी
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई के पंचायत चौन्दी अंतर्गत बीडी कॉलेज के समीप बारसोई–आबादपुर मुख्य सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह...
आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, वार्ड सदस्य ने CO से कार्रवाई की मांग
डेस्क (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 के ग्राम पुरिया में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के...
प्रशासनिक कुशल प्रबंधन से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मनिहारी का श्रावणी मेला, प्रबुद्धजनों ने जताया आभार
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी गंगातट पर आयोजित श्रावणी मेला प्रशासन के कुशल प्रबंधन, बेहतर समन्वय और जनप्रतिनिधियों व कर्मियों...
भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ जिले में मनाया गया रक्षाबंधन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों...
