July 27, 2026

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने कुर्सेला व समेली में चलाया जनसंपर्क अभियान

Read Time:2 Minute, 23 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर अपने समर्थकों के साथ कुर्सेला एवं समेली के लगभग आधा दर्जन पंचायत में पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर के क्षेत्र में पहुंचने पर पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस दौरान लोगों से मिलते हुए उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना जिसके समाधान को लेकर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी से बात भी किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन की मजबूती को लेकर भी विचार-विमर्श किया,वहीं उन्होंने मौजूद पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती पर विशेष बल देने के साथ-साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि पूरे देश में बेरोजगारी और महंगाई एक बड़ा मुद्दा बनते जा रहा है और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का विदाई होना तय है। इस दौरान कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, राकेश कुमार मंडल,जितेन्द्र कुमार, अवधेश कुमार मंडल,अल्तमश दिवान,मो० हसन, अधिवक्ता मो० सोहराब अली, अमित कुमार मंडल, प्रमोद ठाकुर,नुरूल हक,जमील अख्तर,अकबर अंसारी, योगेन्द्र यादव सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद थें।

Previous post रेल मंडल में डॉ0 बाबा साहब की मनाया पुण्यतिथि
Next post कटिहार सांसद ने फुलवरिया चौक से पीरपैंती तक फोरलेन सड़क व गंगा नदी पर पुल निर्माण का उठाया माँग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial