July 20, 2026

कटिहार सांसद ने फुलवरिया चौक से पीरपैंती तक फोरलेन सड़क व गंगा नदी पर पुल निर्माण का उठाया माँग

Read Time:2 Minute, 15 Second

लोकसभा का सत्र के क्रम में दिनांक 6 दिसंबर को कटिहार सांसद दुलाल चन्द्र गोस्वामी द्वारा नियम-377 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के अंतर्गत कटिहार जिला के एन.एच-31 फुलवरिया चौक से भागलपुर जिला के पीरपैंती प्रखंड तक फोरलेन सड़क एवं गंगा नदी पर ब्रिज के निर्माण की माँग किया। इस दौरान माँगो को रखते हुए कहा कि बिहार राज्य अंतर्गत हमारे संसदीय क्षेत्र कटिहार में एन.एच.-31 फुलवरिया चौक से राज्य राजमार्ग (मेजर डिस्ट्रिक रोड) जो बरारी प्रखण्ड के काढ़ागोला गंगा घाट तक जाती है। गंगा नदी के उस पार भागलपुर जिला के पीरपैंती प्रखण्ड में जो एन.एच.-80 के पास जाकर मिलती है। सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष से माँग करते हुए कहा कि सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्री जी से माँग करता हूँ कि एन.एच.-31 फुलवरिया चौक से राज्य राजमार्ग (मेजर डिस्ट्रिक रोड) जो बरारी प्रखण्ड के काढ़ागोला गंगा घाट से पीरपैंती तक नया एन.एच. फोरलेन के साथ-साथ गंगा नदी पर व्रिज का निर्माण कराया जाय। इसके निर्माण हो जाने से बिहार, झारखण्ड तथा पश्चिम बंगाल सहित पड़ोसी देश नेपाल को भी जोड़ेगा, और नया एन एच चार लेन के साथ-साथ गंगा नदी पर ब्रिज का निर्माण कराने के लिए नवीन राष्ट्रीय राजमार्गो की घोषणा की नीति के अनुसार केन्द्र सरकार द्वारा उपरोक्त मार्गो को नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग के प्राथमिकता सूची में शामिल किया जाये।

Previous post कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने कुर्सेला व समेली में चलाया जनसंपर्क अभियान
Next post विधायक ने केवाला पंचायत में किया सड़क का शिलान्यास
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial