May 30, 2026

कदवा में एनडीए का एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक सम्मेलन रहा

Read Time:5 Minute, 23 Second

सम्मेलन में भाजपा,जदयू, लोजपा,रालोसपा,हम पार्टी सहित एनडीए में शामिल सभी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लिया।

विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में 8000 से अधिक लोग हुते शामिल : रवि साह

प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)

कदवा ग्राम स्थित दुर्गा मंदिर के समीप फुटबॉल मैदान में एनडीए का एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक सम्मेलन रहा। सम्मेलन में भाजपा,जदयू, लोजपा,रालोसपा,हम पार्टी सहित एनडीए में शामिल सभी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह कदवा प्रखंड के पूर्व प्रमुख रवि साह ने कहा कि लंबे अरसे के बाद कदवा में पहली बार एनडीए का ऐतिहासिक सम्मेलन रहा।जो चर्चा का विषय बना हुआ है।कदवा विधानसभा स्तरीय एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन यादगार सम्मेलन के रूप में माना जाएगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह कदवा रवि कुमार साह का कहना है कि एनडीए के आह्वान पर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का में लगभग 8000 से अधिक लोग शामिल होकर सफल बनाया है।जिसमें महिला एवं पुरुष शामिल थे। महिलाओं की संख्या पुरुष की अपेक्षा काम नहीं देखा गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार साह का कहना है कि चिलचिलाती धूप के साथ-साथ गंस भारी गर्मी के बीच सुबह 10:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक सम्मेलन स्थल पर महिला पुरुष डटे रहे। गर्मी तथा धूप की तपिश का प्रवाह ना करते हुए सम्मेलन में वक्ताओं के द्वारा जो भी बात कहा जा रहा था। उपस्थित महिला पुरुष बड़े गौर से सुन रहे थे। कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता सह डंडखोरा मंडल अध्यक्ष सह कदवा बीस सुत्री सदस्य धर्मेंद्र नाथ ठाकुर का कहना है कि बहुत दिनों के बाद पहली बार कदवा की धरती में एनडीए का ऐतिहासिक सम्मेलन का आयोजन हुआ है।इस ऐतिहासिक सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुआ।सबसे बड़ी बात यह है कि काफी दूर से महिलाएं सम्मेलन में भाग लिया।जबकि चिलचिलाती धूप के साथ-साथ गुमस भरी गर्मी भी थी। गर्मी का प्रवाह ना करते हुए भी बड़ी संख्या में सम्मेलन में महिला एवं पुरुष की भागीदारी ने ऐतिहासिक बना दिया। पूर्व पथ निर्माण मंत्री सह जदयू नेता हिमराज सिंह ने कहा कि पिछले दिनों कदवा विधानसभा स्तरीय एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर सम्मेलन को सफल बना दिया। लोगों ने केवल सम्मेलन को सफल ही नहीं बनाया, बल्कि एनडीए संगठन को और भी मजबूत बनाने का कार्य किया है। पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री सह जदयू नेता हिमराज सिंह का कहना है कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला पुरुष ने पहुंच कर राजनीतिक गलियारों में एक नया संदेश देने का कार्य किया है। जो आगामी विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम सार्थक साबित होगा। जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह जिला पार्षद आशा सुमन ने कहा कि कदवा विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन में बैनर पोस्टर के साथ महिला पुरुष ने भाग लिया। बैनर पोस्टर में के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले महिला पुरुष ने कदवा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय उम्मीदवार की मांग कर रहे थे। अपने-अपने चाहते उम्मीदवार के फोटो के साथ बैनर पोस्टर लेकर कर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में पहुंचकर चाहते उम्मीदवार को एनडीए का उम्मीदवार बनाने का संदेश देने कार्य किया है। जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह जिला पार्षद आशा सुमन ने कहा कि काफी वर्षों के बाद एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक सम्मेलन के रूप में दर्ज हुआ है।

Previous post प्राथमिक विद्यालय पीरगंज में कमजोर बच्चों को मिशन दक्ष कक्षा संचालन किया जाता है
Next post मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी अनूप लाल मंडल की प्रतिमा का किया अनावरण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial