August 31, 2026

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर मनिहारी में नेटबॉल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Read Time:58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर मनिहारी के भगवती स्थान मैदान में कटिहार नेटबॉल संगठन द्वारा नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने फ्रेंडली मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला सचिव आनंद यादव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बताया। इस आयोजन में खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों, शिक्षकों और अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम से खेल संस्कृति को नई दिशा मिली।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशिया में पहले दिन छात्र-छात्राओं का किया गया स्वागत।
Next post भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial