कटिहार जिले के नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण बारसोई में हो – रौशन अग्रवाल
(मनोरंजन साहा)
जदयू नेता रौशन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आवेदन समर्पित कर कटिहार जिले हेतु स्वीकृत नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण बारसोई अनुमंडल में कराने की मांग की है।उन्होंने कहा कि बारसोई अनुमंडल की 25 से 30 लाख से अधिक आबादी आज भी चिकित्सा सुविधा के अभाव में कटिहार सदर, भागलपुर, पूर्णिया कोलकाता, पटना या सिलीगुड़ी जाने को विवश है। लंबी दूरी और आर्थिक तंगी के कारण अनेक मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता।रौशन अग्रवाल ने तर्क दिया कि यदि मेडिकल कॉलेज का निर्माण बारसोई में होता है तो अनुमंडल की विशाल आबादी को नजदीक में आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ रोजगार, शिक्षा और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि बारसोई की भौगोलिक स्थिति कटिहार जिले के उत्तरी और सीमावर्ती इलाकों के लिए सबसे सुलभ है। मेडिकल कॉलेज यहाँ बनने से आसपास के प्रखंडो पंचायतो के लोग भी लाभान्वित होंगे।अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण बारसोई अनुमंडल में कराकर जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाने की कृपा करना चाहेंगे।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
