May 28, 2026

नव पदस्थापित कनीय अभियंता का हुआ जोरदार स्वागत ।

Read Time:1 Minute, 27 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के प्रखंड प्रमुख कक्ष में मंगलवार को नव पदस्थापित प्रखंड तकनीकी सहायक के रूप में आये कनीय अभियंता निलय कुमार का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अगुवाई प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने की। इस अवसर पर कनीय अभियंता को भजापा जिला महामंत्री प्रशांत झा, पूर्व उप प्रमुख मो अजीमुद्दीन, उप प्रमुख प्रतिनिधि बिनोद मंडल, सरपंच अनिल मंडल आदि ने बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने कहा कि नव पदस्थापित प्रखंड तकनीकी सहायक के रूप में आये कनीय अभियंता निलय कुमार प्रभार लिया है। उन्हें बुके प्रदान कर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि कनीय अभियंता से मिलकर लगा प्रखंड में समुचित विकास होगा। लोगों को सरकार द्वारा मिलने वाली हर तरह की योजना का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, समाज सेवी उपस्थित थे।

Previous post भाजपा पार्टी की लिए जिला अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
Next post प्रखंड सूचना भवन में अंत्योदय मिशन का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आयोजित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial