June 24, 2026

एन एफ रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन की बैठक आयोजित

Read Time:2 Minute, 0 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार एन एफ रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन के प्रेम कार्यालय में केन्द्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष दिनेश पासवान की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे मण्डल अध्यक्ष मनीष कुमार के साथ-साथ दोनों शाखाओं के सम्मानित सदस्यगण मौजूद थे।मण्डल सचिव रुपेश कुमार ने बताया कि वर्तमान सरकार के समक्ष कई तरीकों से एन एफ़ रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन ने नई पेंशन नीति का विरोध किया। परंतु वर्तमान सरकार द्वारा सिर्फ़ और सिर्फ़ आस्वासन ही प्राप्त हुआ है। नई पेंशन नीति के नियमों में परिवर्तन कर यह सरकार रेल कर्मचारियों को लुभाने का कार्य कर रही है।जबकि हमारी एक-सूत्रीय माँग रेल से नई पेंशन नीति को हटाकर पुरानी पेंशन नीति को लागू करवाना है। रेल कर्मियों के अधिकारों के लिए एन एफ़ रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन आगामी 8जनवरी से 11 जनवरी तक चार दिवसीय उपवास कार्यक्रम डीआरएम कार्यालय के प्रांगण में करने को विवश है।मण्डल सचिव रुपेश कुमार ने तमाम कार्य स्थलों पर पहुँच कर इस उपवास कार्यक्रम में समस्त सम्मानित रेल कर्मचारियों को सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।जब तक पूरी तरह से पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है।तब तक एन एफ़ रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन इससे भी बड़े कार्यक्रम करने के लिये बाध्य रहेगा।

Previous post मनिहारी के अधिवक्ता संघ ने शोक व्यक्त किया
Next post भाजपा ने किया जिलास्तरीय संगठनात्मक बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial