July 20, 2026

भाजपा ने किया जिलास्तरीय संगठनात्मक बैठक

Read Time:3 Minute, 41 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में जिला की बैठक आयोजित की गई। जिला बैठक में संगठनात्मक कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया गया। जिला बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम के साथ मनाया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, लोकसभा प्रभारी, बिनोद मंडल, जिला प्रभारी सुरेश सुराना, निवर्तमान जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र भूषण ठाकुर, जिला अध्यक्ष मनोज राय ने मंचासीन सभी अतिथियो का अंग वस्त्र एवं पुष्प लेकर स्वागत किया। बैठक की पूरी रुपरेखा जिला से लेकर मंडल स्तर, शक्ति केंद्र, एवं बुथ स्तर पर प्रदेश द्वारा दिया गया। सभी करनीय कार्य को मंडल बैठक दिनांक 5/01/23 से 10/01/23 तक करने के साथ साथ शक्ति केंद्र की बैठक कर सभी संगठनात्मक कार्यों को करने को कहा गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि 10 से 15 जनवरी के बीच कटिहार जिला के सभी विधानसभा में संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें केंद्र और बिहार से कई बड़े नेता शामिल होंगे। 25 जनवरी को सभी विधानसभा स्तर एवं मंडल में नए मतदाताओं का सम्मेलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रांतीय स्तर से लेकर जिला स्तर के नेता एवं पदाधिकारी सभी पंचायत में 1 दिन का प्रवास करेंगे। इस मौके पर बैठक में उपस्थित जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव ,सौरभ कुमार मालाकार, लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह, सहसंयोजक गोविंद अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा शोभा जयसवाल, राजकुमार राय, राघवेंद्र सिंह,जिलामंत्री धर्मनाथ तिवारी, मंजू चंद्रवंशी, आलोक मंडल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा, कोषाध्यक्ष विनिता वाधवानी, भास्कर सिंह, छाया तिवारी, सहित सभी 29मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारी, मंच मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री, सहित प्रदेश प्रकोष्ठ एवं मोर्चा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में जिला बैठक में शामिल हुए।

Previous post एन एफ रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन की बैठक आयोजित
Next post सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारम्भ भागवत कथा का मूल मंत्र सदाचार है : तार किशोर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial