भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी की मन की बात का 102वां एपिसोड
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगह पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया। इस दौरान रामपुर पंचायत के केलाबारी स्थित प्रखंड प्रमुख आवास पर, रामपुर, पोखरिया में समारोह पूर्वक प्रधानमंत्री मन की बात सुनी गई। पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात के 102वें एपिसोड में लोगों को संबोधित किया। इस एपिसोड में उन्होंने योग दिवस, इमरजेंसी, स्पोर्ट्स, 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के अभियान और प्रकृति संरक्षण को लेकर बात की। इसके अलावा उन्होंने बिपरजॉय तूफान के दौरान कच्छ के लोगों की हिम्मत की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिपरजॉय ने कच्छ में कितना कुछ तहस-नहस किया, लेकिन जिस हिम्मत और तैयारी के साथ कच्छ के लोगों ने इतने खतरनाक चक्रवात का मुकाबला किया, वह अभूतपूर्व है। पीएम मोदी 21 जून से 24 जून तक अमेरिका दौरे पर रहेंगे। ऐसे में इस बार मन की बात एपिसोड एक हफ्ते पहले प्रसारित किया गया है। भारत ने आपदा प्रबंधन में ताकत विकसित की है। पीएम ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का जोर नहीं होता, लेकिन पिछले कुछ सालों में भारत ने आपदा प्रबंधन की जो ताकत विकसित की है, वो आज एक उदाहरण बन रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से मुकाबला करने का एक बड़ा तरीका है प्रकृति का संरक्षण। उन्होंने कहा कि मानसून के समय में हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। ये नदी, नहर, सरोवर, ये केवल जल-स्त्रोत ही नहीं होते हैं, बल्कि इनसे, जीवन के रंग और भावनाएं भी जुड़ी होती हैं। इसीलिए आज देश ‘कैच द रेन’ जैसे अभियानों के जरिए सामूहिक प्रयास कर रहा है। प्रखंड प्रमुख नीलू देवी व समाजसेवी गौतम कुमार ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम सुना गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत सरोवर, पशुपालन, वातावरण को संरक्षित करना, बच्चों को अपने कार्य पूरा करने की के बारे में बताया गया और पीएम ने लोगों को समृद्ध होने की बात कही। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, जिला महामंत्री प्रशांत कुमार झा ने कहा कहा कि पीएम मन की बात 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था। बूथ स्तर तक के लोग मन की बात कार्यक्रम को समारोह पूर्वक सुनते हैं।कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा सभी बातों को समझा कर बताया जाता है। उन्होंने ने कहा कि पीएम ने कहा कि भारत ने संकल्प किया है 2025 तक, टी.बी. मुक्त भारत, बनाने का। जन-भागीदारी ही टी.बी. मुक्त भारत अभियान की सबसे बड़ी ताकत है। वही मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने में कई पार्टी कार्यकर्ता महिला पुरुष ग्रामीण रहें।
