ग्वालटोली में अवैध नर्सिंग होम सील होने से नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप
बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र में पिछले हफ्ते एक महिला के पेट में कपड़े रह जाने से इलाज के उपरांत मृत्यु हो गई थी। जिसका ओप्रेशन करते वीडियो एवं डॉक्टर से बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडेय ने कथित अवैध नर्सिंग होम को सील कर दिया। इस घटनाक्रम के बाद से पूरे अनुमंडल क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप है और वह अपने राजनीतिक जुगत लगाने में भिरे हुए हैं। चर्चाओं का बाजार गर्म है । विभिन्न तरह के तर्क दिए जा रहे हैं । ज्ञात हो कि बारसोई प्रखंड में चल रहे नर्सिंग होम में आए दिन मरीजों अथवा बच्चे की मृत्यु किसी न किसी वजह से हो जाती है जिससे परिजनों में रौष व्यप्त है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडेय ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में स्थित नर्सिंग होम के जांच के निर्देश दिए हैं जिसके आलोक में कार्रवाई करते हुए ग्वालटोली के अवैध नर्सिंग होम को सील करते हुऐ आगे कि कारवाई कि जा रही है। वही उन्होंने अवैध नर्सिंग होम संचालकों को चेतावनी देते हुए वैध लाइसेंस एवं जरूरी कागजात बनने की बात कही। और कहा कि जांच क्रम में नर्सिंग होम अवैध पाए जाने पर वैसे नर्सिंग होम संचालकों को बख्शा नहीं जाएगा ।
More Stories
फलका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गरिमामय ध्वजारोहण, एकता और भाईचारे का दिया संदेश
काजु राज (फलका) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को फलका बस्ती स्थित बिस्मिल्लाह मस्जिद के समीप आज़ाद जी के...
एसटी आयोग सदस्य ने योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) एसटी आयोग के सदस्य तल्लू बासकी ने सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय सभागार में अधिकारियों के...
हसनगंज में तीसरी सोमवारी पर भारीडीह शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब।
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत स्थित ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर...
फलका में बड़ा हादसा: कमला नदी में डूबे सात बच्चे, तीन की मौत
(मो0 काजु | फलका) सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में एक...
स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिला सम्मान।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
क्षेत्र भ्रमण पर निकले सांसद तारिक अनवर, ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी ।
मै0 सनाउल्लाह (बारसोई) कटिहार सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न पंचायतों और गांवों...
