सालाना उर्स के मौके पर हकीकतमंदों ने की चादरपोशी।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा के हजरत बाला शाह के पीर मजार में सालाना उर्स के मौके पर हकीकतमंदों चादर पोशी किया। चादर पोशी में कटिहार फलका मनचाही मनिहारी हसनगंज कदवा आजमनगर सहित आसपास के गांव के हकीकतमंदों गर्मजोशी के साथ चादर पोशी की तथा समाज राज्य एवं देश की शोहरत उन्नति ,अमन -शांति की दुआएं मांगी। लोगों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की भी मुस्तैदी देखी गई। चादर पोशी के बाद रात्रि में जलसा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नेपाल के तौफीक रजा, मुरादाबाद के अख्तर परवाज नईमी ,नवादा के ओमान अख्तर, मौलाना मुनाजिर रजा स्थानीय मौलाना तकरीर पेश करेंगे । सुबह से ही हकीकतमंदो की भीड़ जुटने शुरू हो गई थी। सालाना उर्स के मौके पर गंगा जमुना की तहजीब देखने को मिली। हिंदू मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोगों द्वारा उर्स के मौके पर लोगों की सेवा तथा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो इसके लिए जुटे हुए हैं। आयोजन कर्ताओं ने बताया कि 2 दिवसीय इस कर्यक्रम में पहले रात्रि में जलसा तो दूसरी रात्रि में कव्वाली प्रोग्राम का भी आयोजन होना है। मजीद खान, हैदर अली, मिस्टर खान, सरफराज लाल मोहम्मद, हीरालाल साह, तौफीक, शेख वीर साबिर, ग्रामीण जुटेेे हुए हैं।
More Stories
आरडीएस कॉलेज सालमारी में सजी ‘एक शाम कौमी एकजुटता के नाम’ मुशायरे की महफिल, हजारों की संख्या में जुटे श्रोता
बारसोई अनुमंडल अंतर्गत आरडीएस कॉलेज, सालमारी में ‘एक शाम कौमी एकजुटता के नाम’ भव्य मुशायरे का आयोजन किया गया। इस...
आजादी के बाद पहली बार जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, हजारों एकड़ जमीन पर होगी खेती
डेस्क (बारसोई) धरमपुर पंचायत के हाट बलरामपुर में वर्षों से जलजमाव से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने जा...
पंचायतों में लगा जनसहयोग शिविर, मौके पर 140 मामलों का निष्पादन।
बारसोई प्रखंड की दासग्राम, लहगरिया और सुधानी पंचायतों में जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सुबह से ही...
पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में 30 आवेदनों का निष्पादन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सुविधाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नारायणपुर...
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व।
मो0 काजु (फलका) चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया।...
मनिहारी पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कांड संख्या 553/26 के प्राथमिकी अभियुक्त जयकांत कुमार को गिरफ्तार...
