एक दिवसीय चहक प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा स्थित बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के अंतर्गत चहक मॉड्यूल पर आधारित एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र डंडखोरा में किया गया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रूबी कुमारी के देखरेख में आयोजित प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालय के चहक के लिये नामित शिक्षकों ने भाग लिया।प्रशिक्षण में राज्य प्रशिक्षक मनोज जायसवाल मेंटर सह प्रशिक्षक संदीप कुमार द्वारा गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने के तौर तरीकों से अवगत गया।चहक प्रशिक्षण दौरान बाल गीत कविता,खेल ,कहानी, चित्रांकन, हस्तकला आदि से संबंधित गतिविधियों पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों को खुद से करके सीखने का भरपूर अवसर दिया गया।प्रशिक्षण की सफलतापूर्वक संचालन को लेकर लेखापाल सपना कुमारी अविनाश कुमार आदि जुटे रहे।इस दौरान प्रशिक्षकों ने बताया कि 27 जुलाई से विद्यालय में चहक की गतिविधियों का संचालन वर्ग में किया जाना है।इस दौरान प्रत्येक दिन की गतिविधियों को गूगल सीट पर अपलोड करने के सम्बंध में बताया गया। बच्चे जब पहली बार विद्यालय की दहलीज पर कदम रखते हैं तो उनके मन में उत्साह जिज्ञासा डर संकोच आदि कई सारे भाव होते हैं, उन्हें अपनी दुनिया और विद्यालय परिवेश में एक बड़ा फासला भी दिखाई देता है यह फासला कहीं ना कहीं बच्चों के दैनिक उपस्थिति और उनके ठहराव को प्रभावित करता है । इस लेकर इस प्रशिक्षण में विद्यालय माहौल को नवप्रवेशी बच्चों के लिए रोचक व आकर्षक व समृद्ध बनाने पर जोर दिया गया है । जिससे बच्चे विद्यालय परिवेश में अपनापन और सहज महसूस करते हुए आत्मविश्वास से लवरेज रहे। प्रशिक्षक मनोज जायसवाल ने कहा कि चहक प्रशिक्षण का उद्देश्य ही विद्यालयों से बच्चों का लगाव,परिचय, अपनापन का भाव आदि बातें बढ़ाने और बच्चों को सीखने सिखाने की प्रक्रिया से जोड़ने का है।।विद्यालय से बच्चों की अपेक्षा और उनकी आवश्यकताओं को केंद्र में रखकर विद्यालय में गतिविधियों को किये जाने पर इस प्रशिक्षण में जोर दिया गया है।
