राजद का एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक हुई आयोजित
बरारी (सुमन साह)
बरारी प्रखंड मुख्यालय मे राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन प्रखंड मुख्यालय के सामने रखा गया । बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड लेवल पर कार्यकर्ताओ को मजबूती प्रदान करने के लिए था । बरारी प्रखंड मे सम्मेलन की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष तनवीर आलम की अध्यक्षता मे किया गया । राजद के प्रदेश महासचिव सह कटिहार के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहाँ कि आगामी 2025 मे होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ जीतो चुनाव जीतो नीति को अपनाना होगा तभी हमारी जीत सुनिश्चित हो सकती है । वही राजद नेता कुन्दन यादव ने कहाँ कि हमे आपस के भेदभाव मिटाकर सभी राजद कार्यकर्ताओ को एक जूट होकर चुनाव मे बढ़ चढ़ कर भागीदारी देना है। राजद के जिला महासचिव मिथिलेश यादव ने कहा कि संगठन में मजबूती लाने के लिए पूरे प्रदेश में कार्यक्रम चल रहा है । राजद के प्रदेश सचिव मोहम्मद जहीर ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जब तक राजद की सरकार नहीं बनेगी तब तक भ्रष्टाचारियों का मनोबल बढ़ता रहेगा । वही राजद के सगीर शेरशाह ने कहा हम सभी कार्यकर्ताओं को हर वोटर के घर तक पहुंचना है अपने संगठन को मजबूत करना है उनकी क्या ज़रूरतें हैं उन्हें समझना है तभी हमारा संगठन मजबूत होगा और हमारा वोट बैंक भी मजबूत होगा । वही राजद की कटिहार की जिला अध्यक्ष इशरत प्रवीण ने कहा कि यह बैठक मे आगामी होने वाले जन संवाद को लेकर के है जिसमें हमारे सभी कार्यकर्ताओं को एक दिशा निर्देश पार्टी की तरफ से दिया गया है कि किस तरह हम हर वोटर हर बूथ तक मजबूत हो और हर मतदाताओ तक हमारे कार्यकर्ता पहुंचे जिससे हम आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और माननीय तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएं । इस बैठक में करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने जदयू व लोचपा पार्टी छोड़ कर राजद की सदस्यता ग्रहण की । बैठक में मुख्य रूप से राजद नेत्री बेबी कुमारी गोपाल यादव मिथुन यादव सुदामा सिंह विमल मालाकार कुर्सेला के राजद नेता गोपाल यादव राजद के वरिष्ठ नेता सह मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष कौशल किशोर यादव राजद के जिला प्रवक्ता मनोहर प्रसाद यादव जिला महासचिव राजेश यादव भोला पासवान मोहम्मद सगीर शेरशाह कुंदन यादव महेंद्र शाह मणिकांत यादव संजू सिंह विजय मंडल टुनटुन मंडल मधुसूदन मंडल सहित सैकड़ो की संख्या में राजद के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
