May 25, 2026

सड़क हादसे में एक की मौत, दो जख्मी

Read Time:2 Minute, 11 Second

मनिहारी(रतन कुमार ओझा)

थाना क्षेत्र के दिलारपुर कोशवनधार के पास तेज रफ्तार मोटरसाईकिल सवार ने दो लोगों को जोरदार ठोकर मार दी।इस घटना में दो राहगीर सहित मोटर साईकिल सवार दो लोग भी जख्मी हो गये।राहगीर में से एक महेश सहनी तीनघड़िया कुरसेला निवासी की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम मे हो गयी जबकि दूसरे जख्मी किशन सहनी को अनुमंडल अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया है। इस घटना मे दो मोटर साईकिल सवार में जख्मी हो गया , उन्हें भी अनुमंडल अस्पताल मनिहारी में भर्ती कराया गया था ,लेकिन मौका का फायदा उठाकर एक भागने मे सफल हो गया जबकि दूसरे की ईलाज जारी है।दुर्घटनाग्रस्त मोटर साईकिल को ग्रामीणों ने अपने कब्जे में लेकर मनिहारी पुलिस को सूचना दी। पीएसआई सद्दाम हुसैन अनुमंडल अस्पताल मनिहारी पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गये।घटना के संबंध में ग्रामीण मनोज सहनी ने जानकारी दी की मृतक महेश सहनी अपने मित्र के पुत्र वधू की तिलक समारोह में भाग लेने आये थे। घायल किशन भी तिलक में शामिल होने आया था कि सड़क पार करने के क्रम मे तेज रफ्तार मोटर साईकिल सवार ने जोर दार ठोकर मार दी।इस घटना से मांगलिक कार्यक्रम चीख पुकार में बदल गया ।गांव में मातमी सन्नाटा छाया है।परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीण है।पुलिस तहकीकात में जूट गयी है।पुलिस जांच के बाद सच सामने आ सकेगा।

Previous post पूर्व मंत्री के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति – सुनील कुमार यादव
Next post जन सुराज की जिलास्तरीय बैठक में मनिहारी के प्रबुद्धजनों की भी मौजुदगी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial