कार व बाइक के आमने – सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत ।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्राणपुर थाना क्षेत्र के बरझल्ला ओर मरोचा चौक के समीप एनएच 81 सड़क पर बाइक और कार के बीच आमने – सामने टक्कर होने पर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी है । वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है । मृतक व्यक्ति की पहचान अररिया जिले के बरन्धा गांव के कुंदन कुमार मंडल उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई है । वही प्राणपुर थाना क्षेत्र के जोनिया गांव निवासी दीपंकर मंडल भी गंभीर रूप से घायल हो गया है । बतादे की मृतक व्यक्ति अपने ससुराल जोनिया गांव आया था । अपने रिश्तेदार एक युवक को साथ लेकर बाइक में सवार होकर कटिहार की ओर जा रहे थे । दूसरी ओर से काफी तेज रफ्तार में आ रही कार और बाइक में अचानक टक्कर हो गयी । घटना के बाद कार चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके पाकर घटना स्थल से फरार हो गया । घटना की जानकारी मिलते ही प्राणपुर थाना के सहायक अवर निरक्षक सतीश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे । उक्त कार को जब्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया । घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है । परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है । घटना के सम्बंध में प्राणपुर थानाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि कार को जब्त किया गया है । शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है । घटना को लेकर आगे की करवाई की जा रही है ।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
