संकुल स्तरीय शिक्षक मिलन संगोष्ठी का आयोजन
प्रवीण कुमार(कटिहार)
प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए कदवा प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद ने दर्जन भर विद्यालय का निरीक्षण किया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्री पश्चिम भाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढैया,जाजा,छौना,देवगाँव, मलिकपुर, झामन परलिया विद्यालय का एवं उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमारपुर का निरीक्षण किया। सभी विद्यालय में शिक्षक शत प्रतिशत उपस्थिति पाया गया। उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमारपुर में निरीक्षण के पश्चात संकुल स्तरीय सम्मेलन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता अनुकूल अध्यक्ष अनिकूल रहमान ने किया। संचालन उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमारपुर के प्रधानाध्यापक गुलाम गोश्त कादरी ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक गुलाम गोश्त कादरी ने कहा कि उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण छाप दिया जा रहा है। शिक्षक शिक्षिकाएं समय सारणी के अनुसार बच्चों के साथ पठन-पाठन ईमानदारी पूर्वक किया जा रहा है। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संकुल समन्वाहक अनिकूल रहमान ने कहा कि संकुल स्तरीय सभी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं स समय विद्यालय पहुंचते हैं। समय सारणी के अनुसार शिक्षक शिक्षिकाएँ अपने अपने घर के लिए प्रस्थान करते हैं। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि सभी विद्यालय की विधि व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखें।सरकार के नियमावली का अक्षर सा पालन हो शिक्षकों के द्वारा सभी विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन कार्य का निष्पादन करेंगे। सभी छात्र-छात्राओं को सरकार के द्वारा प्रदत्त पुस्तक के साथ पठन-पाठन करना सुनिश्चित करेंगे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि सभी विद्यालय में एक सप्ताह के अंदर बेंच टैक्स आपूर्ति हो जाएगी। इन्होंने कहा कि विद्यालय के चार दीवारी निर्माण हेतु जहां-जहां लंबित है। उसे अभिलंब पूर्ण करेंगें।ई- शिक्षा कोष पर सभी छात्राओं का नाम एंट्री अनिवार्य समय रहते करना है। संगोष्ठी के पश्चात शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपेंद्र कुमार ने उ0 माध्यमिक विद्यालय कुमारपुर से प्रखंड स्तरीय भी.सी. में भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मुजीबुर रहमान, परवेज आलम, साबिर आलम, बदरूद दोजा खान, सोनेलाल यादव, शिक्षक एवं शिक्षिका में सीमा कुमारी, कुमारी ममता, नीतू वर्मा, मनोज कुमार यादव, इरफान खान, रंजीत कुमार, अंजलि कुमार शर्मा, मनोज कुमार मंडल, पूनम कुमारी, राजकुमार दास, मोहम्मद असलम रेजा, जयप्रकाश दास, सुप्रिया पाठक, तरन्नुम प्रवीण आदि ने भाग लिया और अपना अपना विचार प्रकट किया।
