November 2, 2026

शिक्षा सप्ताह के समापन पर बच्चों के बीच स्वादिष्ट भोजन का आयोजन

Read Time:1 Minute, 17 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

शनिवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय,कांटाकोस में शिक्षा सप्ताह के समापन पर बच्चों के लिए एक विशेष भोजन का आयोजन किया गया। इस आयोजन को विद्यालय शिक्षा समिति और शिक्षकों के आर्थिक सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को विभिन्न प्रकार का स्वादिष्ट भोजन और मिष्ठान परोसा गया।इस आयोजन से बच्चों में उत्साह का माहौल देखा गया।इस अवसर पर मनिहारी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद सिन्हा, एमडीएम साधनसेवी प्रदीप कुमार, वीएसएस के अध्यक्ष गंगाराम सिंह, अजय मंडल, सभापति यादव, अशोक यादव, राजनारायण पाण्डेय, प्रभारी नमिता कुमारी, शिक्षक संजय पाण्डेय, रचना कुमारी, अर्चना कुमारी, रमेश, अभिषेक, रविंदर, जनार्दन, फनिकलाल, विक्रम, पूनम कुमारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

Previous post उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कचौडा़ पूर्व में छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है ।
Next post जनता दरबार दरबार में कुल तीन मामलों में से एक निष्पादन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial