October 28, 2026

भूमि विवाद निष्पादन को ले जनता दरवार का आयोजन।

Read Time:1 Minute, 10 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी में भूमि विवाद के त्वरित निष्पादन को लेकर प्रत्येक शनिवार को राजस्व पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की संयुक्त नेतृत्व में जनता दरवार का आयोजन सरकारी दिशानिर्देश के आलोक में किया जाता है। इसी कड़ी मे शनिवार को मनिहारी थाना परिसर में जनता दरवार का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्र के फरियादी भूमि विवाद के निपटारे के लिए थाना परिसर में जुटे थे। शनिवार को ६ नये मामले विचारण के लिए प्रतिवेदित हुए। राजस्व पदाधिकारी विवेक आनंद ने जानकारी दी कि पूर्व से विचारण के लिए चली आ रही ७ मे से 6 मामलों का उभय पक्षों की सहमति से निपटारे किये गये।इस मौके पर एस आई बिमलेश कुमार मौजूद थे।

Previous post बिहार पुलिस मुख्यालय के,कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग के निर्देशानुसार बैंच लगाकर किया गया सम्मानित ।
Next post जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial