एक दिवसीय धार्मिक जलसा का हुआ आयोजन।
By:- मोहम्मद आरिफ …..
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित केवाला पंचायत में ईदगाह के समीप ग्रामीणों के सहयोग से एक दिवसीय धार्मिक जलसा का आयोजन गुरुवार को किया गया है। उक्त धार्मिक जलसे में उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं अन्य प्रदेशों के मौलाना को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी से धार्मिक जलसा को लेकर अनुमति प्राप्त किया गया है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक जलसा को लेकर मुस्लिम धर्मावलंबियों में उत्साह चरम पर है। जलसा स्थल पर भव्य रुप से तैयारी को लेकर ग्रामीण दिन-रात जुटे हुए हैं। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ग्रामीण रजिऊल हक, तारिक अनवर, मूख मोहम्मद इमादुल हक, अब्दुल बारिक, नजरूल हक, नजमुल हक, अलाउद्दीन हाजी, उस्मान गणी, नूरूल हक, अब्दुल मतीम सहित दर्जनों ग्रामीण सम्मिलित है। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया की ग्रामीण के सहयोग से सजाने और संवारने में अहम भूमिका रही ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
