सालमारी में रेलवे स्टेशन परिसर सहित मुख्य सड़क को कराया गया अतिक्रमण मुक्त ।
Edited By:- मनोरंजन साहा ….
कटिहार रेल डिवीजन के सालमारी स्टेशन रोड एवं स्टेशन परिसर से रेल प्रशासन विभाग एवं स्थानीय पुलिस की मदद से अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। इस संबंध में बारसोई रैलवे कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार सीनियर सेक्शन इंजीनियर (वर्क्स) केसरी सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और रेलवे प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कुल 61 जगह पर अवैध रूप से अतिक्रमण किए गए स्थान को खाली कराया तथा लोगों से अपील करते हुए कहा की रेलवे के जमीन को दुबारा अतिक्रमण ना करें अन्यथा नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कराई जाएगी । आरपीएफ थानाध्यक्ष ने बताया कि आने वाले दिनों में रेलवे परिसर को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा ताकि रेल यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े । इस अवसर पर आरपीएफ पोस्ट बारसोई से एसआई कुमार अजीत, एसआई अजीत कुमार सिंह सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
