खेतों में ही अंकुरित होने लगी धान की फसल
तनवीर आलम (हसनगंज)
कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार दिनों से मानसून की तेज हवा के साथ हो रही मूसलाधार बारिश ने फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया है। खेतों में फसलों के खड़ा व गिरने से उनका अंकुरण शुरू हो गया है। वहीं जलभराव के चलते किसानों को फसलों की कटाई के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इससे वे परेशान हैं। लगातार बारिश तेज हवाओं ने खेत में तैयार खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। जिले के हसनगंज में धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। इस वर्ष धान की खेती पिछले वर्षों की अपेक्षा व्यापक रूप से की गई थी। धान की लहलती फसल को देख किसान काफी खुश थे। किसानों के खेते में धान की फसल कटनी को लेकर तैयार था। लेकिन हो रही बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। लेकिन हवा के साथ हुई बारिश से धान की फसल खेतों में ही बिछ गई है। इससे पककर तैयार हुए दानों का अंकुरण शुरू हो गया है। किसान चाहकर भी खेतों में पानी होने के कारण फसल की कटाई नहीं कर पा रहे हैं। वही लगातार बारिश होने से मजदूर वर्ग के लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी से लबालब हो गया है। पशु पालकों को पशु चारा को लेकर परेशानी उठानी पड़ रही है।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
