पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख व बीडीओ पर वित्तीय अनियमितता का लगाया आरोप ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी प्रखंड पंचायत समिति सदस्य हरदेव मंडल एवं अन्य 12 सदस्यों ने मनिहारी प्रमुख श्रवण साह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार पर यह आरोप लगाया कि 15 वे वित्त वर्ष 2022- 23 के योजनाओं की राशि बिना पंचायत समिति के बैठक किए निकासी कर ली गई है जो नियम के विरुद्ध है। पंचायत समिति के समक्ष लाए बिना राशि निकासी करना वित्तीय अनियमितता को दर्शाता है।अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ को प्रेषित आवेदन में इन समिति सदस्यों ने यह आरोप लगाया है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड प्रमुख बिना समिति के बैठक किए योजनाओं का क्रियान्वयन करते हैं। उनसे जांच की मांग की गई है।प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार ने लगाए गए आरोप को खारिज करते हुए बताया कि सभी पंचायत समिति के सदस्य स्वयं काम करना चाहते हैं जबकि कुछ सदस्यों के बीच कार्य का वितरण किया गया है लेकिन वह स्वयं योजना लेना चाहते हैं और करना चाहते हैं।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
