सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापिका को समारोह पूर्वक दी गई विदाई ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी नगर के वार्ड नंबर 2 समदा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में साधन सेवी प्रदीप कुमार मंडल और शिक्षकगणों द्वारा मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका मंगला कुमारी की सेवानिवृत्त होने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार की उपस्थिति में शिक्षक गण, समाजसेवियों, छात्र-छात्राओं और बुद्धिजीवियों द्वारा फूल माला पहनाकर श्रद्धा पूर्वक नम आंखों से विदाई दी। श्रीमती मंगला कुमारी ने अपना प्रभार शिक्षिका कलावती कुमारी को सौंपा। समारोह को संबोधित करते हुए अधिकांश लोगों ने मंगला कुमारी के कार्यकाल को सराहा।इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष रामजी यादव, उप मुख्य पार्षद शुभम कुमार, पार्षद युगल पासवान, श्रवण कुमार, शिक्षक बद्री रजक, मणि शंकर पांडेय, पप्पू पासवान, केडी सिंह, सज्जन सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह के उपरांत आए सभी अतिथियों के लिए स्वादिष्ट भोजन का प्रबंध किया गया था।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
