प्राणपुर थाना क्षेत्र में अर्ध निर्मित पटाका बम मिलने से दहशत
Read Time:1 Minute, 52 Second
मो० आरीफ ख़ान (प्राणपुर)
प्राणपुर थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला बुध नगर गांव के समीप पूर्व मुखिया भौमिक के आम बगीचा में झोला में रखा गया पटाका बम मिलने से बुध नगर एवं आसपास के गांव में मचा हड़कंप। बीते शुक्रवार के रात्रि मैं अज्ञात अपराधी द्वारा प्राणपुर थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला बुध नगर गांव के समीप पूर्व मुखिया भौमिक के आम बगीचा में दो झोला में अर्ध निर्मित पटाका बम रखा मिला था, शुक्रवार के रात्रि में पुलिस गश्ती की जा रही थी प्राणपुर पुलिस को देखते ही अज्ञात अपराधी झोला छोड़कर फरार हो गये । शनिवार को पूर्वान्ह तकरीबन 7:00 ग्रामीण के द्वारा बगीचा में रखे अर्ध निर्मित पटाका बम देखा जिसकी सुचना ग्रामीणों के द्वारा बरझलला पंचायत के मुखिया रोशन कुमार राम को दिया । इनके द्वारा प्राणपुर पुलिस को जानकारी दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बरामद पटाका बम को गड्ढा खोदकर नष्ट की गई। पटाका बम की सूचना पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है । इस मौके पर थाना अध्यक्ष अमजद अली पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार ।जदयू के प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह के साथ दर्जनों ग्रामीण एवं पुलिस बल मौजूद थे।
More Stories
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का निष्पादन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जिले...
