September 6, 2026

अपराध जगत में खलबली,पूर्णिया आईजी लांडे पहुंचे कटिहार,एसपी के कार्यों की सराहना की।

Read Time:2 Minute, 10 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

पूर्णिया आईजी का पदभार ग्रहण करने के बाद शिवदीप लांडे आज कटिहार पहुंचे और अपराध को रोकने से संबंधित कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार के साथ बैठक की। कटिहार पहुंचने पर आईजी शिवदीप लांडे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत में शिवदीप लांडे ने कटिहार में अपराध नियंत्रण की दिशा में एसपी जितेंद्र कुमार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों के मुकाबले हत्याओं का अनुपात घटा है और अन्य अपराधों में भी कमी आई है। श्री लांडे ने कहा कि जमीन विवाद के कारण हत्याओं में बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन अब थानों में जमीन विवाद से संबंधित मामलों की प्रॉपर सुनवाई हो रही है, जिससे हत्याओं में कमी आई है। उन्होंने यह भी बताया कि जब वे कटिहार में एसपी के अतिरिक्त प्रभार में थे, तो मनिहारी में अवैध तरीके से गिट्टी की ढुलाई होती थी, जिससे सिस्टेमेटिक भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता था। अब इस समस्या को भी हल कर दिया गया है, जिससे भ्रष्टाचार और अपराध में कमी आई है। इसके अलावा, शिवदीप लांडे ने नॉनबैंकिंग और प्राइवेट बैंकों के द्वारा लोगों का आर्थिक शोषण रोकने के लिए कदम उठाने पर जोर दिया। सीमांचल में बढ़ रहे स्मैक के नशे को रोकने के लिए उन्होंने ठोस रणनीति बनाने की आवश्यकता बताई। कुल मिलाकर, कटिहार के निरीक्षण के दौरान वे एसपी जितेंद्र कुमार के कार्यों से संतुष्ट नजर आए।

Previous post मनिहारी पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
Next post दिलारपुर के कोसी नदी में लापता बच्चे का शव मिला।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial