ट्रैफिक जाम होने की वजह से कालेज जानें में होती है परेशानी …इंजी. रवि कान्त पटेल
लवकुश वर्मा। लखनऊ
उत्तर प्रदेश का विकास इस तरह से है कि रोड बन गये हैं परंतु रोड पर गढ्ढों की कोई कमी नहीं है । साथ साथ रोड के बगल नाली का भी निर्माण नहीं हो पाया है । जहां कहीं यदि नाली बनी हुई है तो उसकी सफाई तक नहीं हो पाती है । लखनऊ के बिजनौर चौराहे पर भी यही देखने को मिलता है इस चौराहे के पास सीआरपीएफ कैंप वा कई कालेज होने के साथ साथ आस पास कई कम्पनियां स्थापित हैं । जिससे यहां पर ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न होती रहती है । छात्र नेता इंजी. रवि कान्त पटेल ने बताया कि चौराहे पर पानी भी भरा रहता है । जिससे ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न होती है । रवि कान्त पटेल ने कहा कि सुबह छात्रों को कालेज जाने में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है । रोड खराब होने की वजह से छात्रों के साथ साथ पूरे क्षेत्र के लोगों को इससे समस्या होती है । रोड की मरम्मत वा जल निकास को ठीक कराने के लिए सरकार को आगे आना चाहिए । इस मांग को लेकर शांति प्रदर्शन भी किया गया। प्रदर्शन के दौरान इंजी. रवि कान्त पटेल, मनमोहन , राहुल सिंह , राकेश , अनुज कुमार , विशाल, अजय , आशीष एंव तमाम छात्र मौजूद रहे ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
