दुर्गा पूजा को लेकर कटिहार में शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों पर रहेगी प्रशासन की नजर
कोमल गुप्ता (कटिहार)
कटिहार जिले में दुर्गा पूजा एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को विकास भवन सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने की।बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ कटिहार नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह तथा विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से सभी लोगों से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और आम लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।वहीं, पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति माहौल बिगाड़ने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
