पोषण माह के तहत गर्भवती महिला की हुई गोद भराई, बच्चे को कराया अन्नप्राशन
मो0 काजु (फलका)
प्रखंड मुख्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) पुष्पा कुमारी ने एक गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म पूरी करायी। वहीं, एक बच्चे को पहला अन्न खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में रंगोली बनाकर पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं के साथ आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भी भाग लिया । ज्ञात हो की प्रत्येक वर्ष 9 सितंबर से 9 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता है। इस वर्ष आहार में विविधता लाने और प्रोटीनयुक्त भोजन के सेवन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उचित खानपान, बच्चों के पोषण और कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया जाता है ।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
